श्री पंचदेव मंदिर में बाबा गंगाराम मेला 6 अप्रैल को, भजन संध्या व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे
श्री पंचदेव मंदिर में बाबा गंगाराम मेला 6 अप्रैल को, भजन संध्या व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे
झुंझुनूं : शहर स्थित बाबा गंगाराम के पावन धाम श्री पंचदेव मंदिर में 6 अप्रैल को बाबा गंगाराम मेला आशीर्वाद दिवस के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मेला आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 4 बजे महामंगला आरती से होगा। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से सामूहिक रूप से संगीतमय बाबा गंगाराम अमृतवाणी का पाठ किया जाएगा, जिसका नेतृत्व कोलकाता के भजन गायक सौरभ मधुकर करेंगे। अमृतवाणी पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे तथा इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
मेला महोत्सव के अंतर्गत शाम 4 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक सौरभ मधुकर (कोलकाता), ज्योति खन्ना (कोलकाता) तथा कुमार शानू (लखनऊ) सहित अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही नृत्य-नाटिकाएं और स्वचालित धार्मिक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
मंदिर परिसर, प्रधान मंडप और भजन संध्या स्थल को आकर्षक पुष्प सज्जा और विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। फूलों की विशेष सजावट के लिए बंगाल के कारीगरों को आमंत्रित किया गया है, जबकि आगरा के कलाकारों द्वारा आकर्षक स्वचालित झांकियां तैयार की जाएंगी। पूरे दिन श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहेगा तथा छप्पन भोग का आयोजन भी किया जाएगा।
बताया गया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष बैसाख कृष्ण चतुर्थी के अवसर पर बाबा गंगाराम के परम आराधक भक्त शिरोमणि देवकीनंदनजी के आशीर्वाद दिवस एवं नवनिर्मित आशीर्वाद मंदिर के पाटोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसमें झुंझुनूं सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बाबा के दरबार में अपनी मनौतियां रखते हैं।
महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर ट्रस्टी अनिल कुमार मोदी के सानिध्य में समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में सुरेश मोदी, सुनील मोदी, अशोक सुल्तानिया, संजीव मोदी, विमल टमकोरिया, रवि राणासरिया, रमेश गोयल, महेंद्र टीबड़ा, सुशील मोदी, सुरेंद्र मोदी, श्रीराम केडिया, रमाकांत मोदी और पंकज अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060592


