कार्य करने की प्रवृत्ति में सुधार करें: कैलाश चंद्र यादव
कार्य करने की प्रवृत्ति में सुधार करें: कैलाश चंद्र यादव
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ ने विकास अधिकारियों और सहायक अभियंताओं से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर कार्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करें तथा कार्यों की जियो टैगिंग, श्रमिकों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी, समयबद्ध भुगतान और लंबित भुगतानों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दें।
बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधायक एवं सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन, विभिन्न वित्त आयोग योजनाएं, राजीव गांधी जल संचय योजना, विलेज मास्टर प्लान तथा अटल भू-जल योजना सहित जिला परिषद की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान वरिष्ठ लेखा अधिकारी महेंद्र, अधिशासी अभियंता विजेंद्र सिंह ढाका सहित सभी पंचायत समितियों के विकास अधिकारी, सहायक अभियंता और संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060538


