संभागीय आयुक्त पूनम ने ‘आशा के झरने’ का किया निरीक्षण
संभागीय आयुक्त पूनम ने ‘आशा के झरने’ का किया निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जयपुर संभागीय आयुक्त पूनम ने शुक्रवार को झुंझुनूं में विशेष योग्यजन बच्चों के लिए संचालित ‘आशा के झरने’ केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मूक-बधिर, दिव्यांग और बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को दी जा रही सुविधाओं तथा उनकी शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने केंद्र में उपलब्ध खेल-कूद, शिक्षा और भविष्य में रोजगार से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बच्चों को दी जा रही फिजियोथेरेपी सेवाओं और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। साथ ही बच्चों को केंद्र तक लाने और घर पहुंचाने के लिए उपलब्ध परिवहन सुविधा के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सा सहायता और नियमित स्वास्थ्य जांच की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं तथा बड़े बच्चों के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाए।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण को और बेहतर बनाने के लिए बीडीके अस्पताल के सहयोग से शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी।
इस अवसर पर झुंझुनूं उपखंड अधिकारी कौशल्या बिश्नोई, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया, सीओ सिटी गोपाल ढाका, थाना प्रभारी श्रवण कुमार मील सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060533


