झुंझुनूं में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं : जिला रसद अधिकारी डॉ निकिता राठौड़
झुंझुनूं में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं : जिला रसद अधिकारी डॉ निकिता राठौड़
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जिला रसद अधिकारी डॉ निकिता राठौड़ ने बताया कि झुंझुनूं जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर रिफिल करवाकर घरों में जमा न करें तथा गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को सिलेंडर होम डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष सतर्कता दल का गठन किया गया है। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के भीतर सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और प्रतिदिन दो गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग द्वारा हाल ही में आयोजित बैठक में सभी उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गैस वितरण व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में परेशानी होती है या कोई एजेंसी कालाबाजारी अथवा ओवररेटिंग करती है, तो उपभोक्ता मामले विभाग की हेल्पलाइन नंबर 14435, 181 और 112 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060533


