[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुस्लिम भाइयों ने उत्साह से अदा की रमजान के चौथे जुमे की नमाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुस्लिम भाइयों ने उत्साह से अदा की रमजान के चौथे जुमे की नमाज

इस्लामपुर ईदगाह में 7:45 बजे होगी ईद की नमाज

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे की जामा मस्जिद व मदीना मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में रमजान के मुकद्दस महीने के चौथे जुमे की नमाज उत्साह के साथ अदा की गई। जुमे की नमाज को लेकर बड़े बुजुर्गों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी उत्साहित नजर आए। मुस्लिम भाई जुमे की तैयारी कर अजान से पहले ही मस्जिद में पहुंच गए। जुमे की नमाज से पहले जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अकबर अली ने अपनी तकरीर में कहा कि इबादत सिर्फ अल्लाह की रजा के लिए करनी चाहिए। दिखावे के लिए की गई बंदगी रब की बारगाह में काबिले कुबूल नहीं होती।

मौलाना अली ने शबे कद्र की फजीलत के बारे में तफसील से बयान किए और कहा कि शबे कद्र की रात हजार महीनों की इबादत से भी बेहतर है। लोगों को चाहिए कि इस रात की कद्र करें और रातभर जागकर इबादत करें। बेवजह और फालतू बैठकर टाइम पास करने से कोई फैज हासिल होने वाला नहीं। इस रात जागकर अल्लाह की इबादत करें और उसकी खुशनूदी हासिल करें। उन्होंने सदका-ए-फित्र के बारे में कहा कि सदका-ए-फित्र ईद की नमाज से पहले-पहले अदा करना चाहिए। उन्होंने गरीबों व जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने की बात कही। शुक्रवार को बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी चौथे जुमे का रोजा रखकर इफ्तार के वक्त देश में खुशहाली की दुआ मांगी। मुस्लिम भाई शुक्रवार को दिनभर गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करते नजर आए।

इस्लामपुर बड़ी ईदगाह में 7:45 बजे होगी ईद की नमाज

जुमा की नमाज के दौरान मस्जिद कमेटी की ओर से ईदुल फितर की नमाज का समय भी मुकर्रर किया गया। जामा मस्जिद के इमाम अकबर अली ने बताया कि बड़ी ईदगाह में ईदुल फितर की नमाज सुबह 7:45 बजे अदा की जाएगी। मौलाना ने बताया कि अगर 30 रोजे पूरे हुए तो आने वाला जुमा जुमातुल विदा होगा अन्यथा इस जुमे को ही जुमातुल विदा माना जाएगा।

Related Articles