चिड़ावा में 3 महीने से पेयजल संकट:नाराज लोगों ने विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन, झुंझुनू-दिल्ली हाईवे को जाम करने की दी चेतावनी
चिड़ावा में 3 महीने से पेयजल संकट:नाराज लोगों ने विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन, झुंझुनू-दिल्ली हाईवे को जाम करने की दी चेतावनी
चिड़ावा : चिड़ावा शहर में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट गहरा गया है। वार्ड नंबर 11, 12 और 13 के लोगों ने जलदाय विभाग की कार्यशैली से नाराज होकर गुरुवार को विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान कार्यालय में JEN और AEN सहित मुख्य अधिकारी अनुपस्थित मिले। इससे आक्रोशित महिलाओं और पुरुषों ने अधिकारियों की खाली कुर्सियों के सामने ‘मुर्दाबाद’ और ‘भ्रष्टाचार बंद करो’ के नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने बताया- पावर हाउस के पीछे स्थित ट्यूबवेल पिछले तीन महीनों से खराब पड़ा है। स्थानीय निवासियों ने कई बार गुहार लगाई और अधिकारियों के कहने पर बजट भी स्वीकृत करवाया, लेकिन इसके बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया।
विभाग पर लापरवाही के आरोप
वार्डवासियों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी जानबूझकर मरम्मत में देरी कर रहे हैं ताकि निजी टैंकर माफियाओं का धंधा चलता रहे। उन्होंने विभाग के कर्मचारियों और टैंकर माफियाओं के बीच कमीशनखोरी का आरोप लगाया, जिसके कारण आम जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए मोहताज है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एसडीएम डॉ. नरेश सोनी ने जलदाय विभाग का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अधिकारियों की लापरवाही कम नहीं हुई है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि वे सुबह से कार्यालय में इंतजार करती रहीं, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया।
झुंझुनू-दिल्ली हाईवे जाम करने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई और ट्यूबवेल ठीक नहीं हुआ, तो झुंझुनू-दिल्ली हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें धरातल पर समाधान चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2059395


