[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नकली किताबें से सावधान रहें! बच्चों का भविष्य असली किताबों में है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नकली किताबें से सावधान रहें! बच्चों का भविष्य असली किताबों में है

बाजार में नकली किताबों‌ की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं पर होगी कठोर कार्रवाई

झुंझुनूं : राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि बाजार में कुछ विक्रेता मंडल की किताबों की नकली प्रतियां बेच रहे हैं। यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।

मंडल के अनुसार कुछ प्रिंटिंग प्रेस और पुस्तक विक्रेता घटिया कागज व हानिकारक स्याही का उपयोग कर नकली किताबें बाजार में बेच रहे हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को भी नुकसान हो सकता है और सरकार को भी राजस्व हानि होती है।

मंडल ने आमजन से अपील की है कि वे केवल अधिकृत और प्रमाणिक पुस्तकें ही खरीदें। किताब लेते समय उसके कागज की गुणवत्ता और उस पर लगे वाटरमार्क (आरएसटीबी) की जांच अवश्य करें।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नकली किताबें बेचते पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के माध्यम से पुस्तकें निशुल्क वितरित की जाती हैं, जबकि निजी विद्यालय वितरण केंद्रों से अधिकृत पुस्तकों की खरीद कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet