बागोरा शीतला माता मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, श्रद्धालुओं ने मेले का उठाया लुत्फ
भक्ति और उल्लास के साथ दो दिवसीय भरा शीतला माता का मेला, सुरक्षा घेरे में हुए दर्शन
उदयपुरवाटी : क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागोरा में शीतला माता का दो दिवसीय वार्षिक मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। चैत्र मास की शीतला अष्टमी के अवसर पर आयोजित इस मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में स्त्री-पुरुष और बच्चे पहुंचे।
दर्शन के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम
मंदिर कमेटी ने भीड़ को देखते हुए दर्शनार्थियों के लिए विशेष प्रबंध किए थे। मंदिर के पुजारी शिवचरण कुमावत के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला, जिससे भक्तों को सुलभ दर्शन प्राप्त हुए। मंदिर परिसर के समीप स्थित प्राचीन कुंड में श्रद्धालुओं ने हाथ-पांव धोकर माता के दरबार में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।


सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। संपूर्ण मेला क्षेत्र में सादी वर्दी और पुलिस की वर्दी में जवानों को तैनात किया गया था। पुलिस की पैनी नजर के कारण असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगा रहा और पूरा आयोजन बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ।
दर्शन के पश्चात श्रद्धालुओं ने मेले का जमकर आनंद लेते हुए महिलाओं और बच्चों ने मनिहारी व घरेलू सामान की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। युवाओं और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। चाट-पकौड़ी और विभिन्न मिठाइयों की दुकानों पर लोगों ने लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा। बागोरा का यह मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था का केंद्र होने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मिलन का भी प्रतीक बना।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2059394


