चिड़ावा नगरपालिका में सहायता केंद्र शुरू:अब एक कॉल पर होगा समस्याओं का समाधान
चिड़ावा नगरपालिका में सहायता केंद्र शुरू:अब एक कॉल पर होगा समस्याओं का समाधान
चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका ने शहरवासियों की दैनिक समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए एक ‘सहायता केंद्र’ (हेल्पडेस्क) शुरू किया है। उपखंड अधिकारी एवं प्रशासक डॉ. नरेश सोनी के निर्देश पर यह केंद्र नगरपालिका परिसर में स्थापित किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपनी शिकायतों के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाना है।
आमजन समस्याएं शिकायत दर्ज करा सकेंगे
अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस हेल्पडेस्क के माध्यम से आमजन सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण, नालियों की गंदगी, खराब स्ट्रीट लाइट, जल भराव, सड़क मरम्मत और आवारा पशुओं जैसी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। स्वच्छता और नगरपालिका से संबंधित अन्य शिकायतें भी यहां पंजीकृत की जाएंगी।
शिकायतों के पंजीकरण के लिए नगरपालिका ने एक हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी जारी की है। हेल्पलाइन नंबर 9460649602 और ई-मेल helpdesk.npchirawa@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। यह केंद्र रविवार को छोड़कर सभी कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा।
शिकायतों को संबंधित विभाग को भेजा जाएगा
सहायता केंद्र पर प्राप्त शिकायतों को तुरंत संबंधित शाखा को भेजा जाएगा, ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके। नगरपालिका प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस केंद्र का अधिकतम उपयोग करें और चिड़ावा को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग दें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2319691


