घर में घुस कर लेपर्ड ने महिला पर हमला किया:सुबह से रिहायशी इलाकों में घूम रहा, जयपुर और सीकर की टीमें पहुंचीं
घर में घुस कर लेपर्ड ने महिला पर हमला किया:सुबह से रिहायशी इलाकों में घूम रहा, जयपुर और सीकर की टीमें पहुंचीं
रींगस : घर में घुसकर लेपर्ड ने 65 साल की महिला पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अचानक आवासीय (रिहायशी) इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट से अफरा-तफरी मच गई। मामला सीकर के रींगस कस्बे का है।
मोबाइल दुकान के मालिक गोविंद परसका ने बताया- सुबह 11 बजे नगर पालिका के वार्ड नंबर-23 स्थित कुमावत मोहल्ले में लेपर्ड को देखा गया। लेपर्ड पहले मुकेश जांगिड़ के मकान के चौक में घुस गया। उसको देखकर परिवार के लोग घबरा गए और कमरों में घुसकर दरवाजे बंद कर लिए।
इसके बाद लेपर्ड पास ही स्थित श्रीराम कुमावत के मकान में घुसा। वहां उसने दीपक दम्बीवाल की ताई आंची देवी (65) पर हमला कर दिया। आंची देवी के चेहरे को नोंच लिया। कस्बे के प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।
वन विभाग जयपुर और सीकर की टीमें दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंची हैं। लेपर्ड काफी समय से बंद पड़े सार्वजनिक भवन में घुसा है। मौके पर जेसीबी मंगवाई गई है। यहां की झाड़ियों और मलबे को हटाकर रेस्क्यू किया जाएगा।
लेपर्ड के मूवमेंट की PHOTOS…




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2059244


