खेत में सो रहे दो किसानों पर जानलेवा हमला:10 से 12 लोगों ने मारपीट कर हाथ-पैर तोड़े, रास्ते को लेकर था विवाद
खेत में सो रहे दो किसानों पर जानलेवा हमला:10 से 12 लोगों ने मारपीट कर हाथ-पैर तोड़े, रास्ते को लेकर था विवाद
सादुलपुर : सादुलपुर के बेजवा गांव में खेत में सो रहे दो किसानों पर हमला हुआ। करीब एक दर्जन लोगों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में दोनों किसानों के हाथ-पैर टूट गए, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रात 12 बजे किया हमला
पीड़ित राजेंद्र पूनिया ने बताया- वह और राजेश बीती रात गांव के पास राजेश के खेत में सो रहे थे। देर रात करीब 12 बजे के बाद दो-तीन गाड़ियों में सवार होकर जयवीर पुत्र दुलीचंद, बलवान पुत्र हीराराम, शर्मिला पुत्री मेघाराम (सभी बेजवा निवासी) और खारिया निवासी दुर्गाराम पुत्र पालदेव सहित लगभग एक दर्जन लोग वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया।
हमलावरों की मारपीट से राजेश के दोनों पैर टूट गए। वहीं, राजेंद्र पूनिया के दोनों पैर और दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया। शोर-शराबा होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।
खेत के रास्ते को लेकर था विवाद
पीड़ितों के अनुसार, आरोपियों के साथ पिछले करीब दो साल से खेत के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में पहले भी हमीरवास थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल किसानों के बयान दर्ज किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058562


