[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा डिस्कॉम एईएन और पूर्व पार्षद के बीच नोंकझोंक:पूर्व पार्षद बोले-बिजली समस्याओं को लेकर सवाल पूछा था, एईएन ने आरोपों को गलत बताया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा डिस्कॉम एईएन और पूर्व पार्षद के बीच नोंकझोंक:पूर्व पार्षद बोले-बिजली समस्याओं को लेकर सवाल पूछा था, एईएन ने आरोपों को गलत बताया

चिड़ावा डिस्कॉम एईएन और पूर्व पार्षद के बीच नोंकझोंक:पूर्व पार्षद बोले-बिजली समस्याओं को लेकर सवाल पूछा था, एईएन ने आरोपों को गलत बताया

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के खेतड़ी रोड स्थित पावर हाउस में डिस्कॉम एईएन निधि मिश्रा और भाजपा के पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। मामला 9 मार्च को करीब 2.30 बजे का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पूर्व पार्षद ने एईएन पर सवाल का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया।
पूर्व पार्षद ने एईएन पर सवाल का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया।

पूर्व पार्षद बोले-सवाल पूछने पर एईएन ने किया विवाद

पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा के अनुसार, वे वार्ड नंबर 11, 14 और 32 में बिजली के क्षतिग्रस्त पोल, नीचे लटकती लाइनों और भगोणिया जोहड़ बावलिया बाबा स्मृति पार्क से 33 केवी लाइन शिफ्टिंग जैसी समस्याओं के समाधान के लिए पावर हाउस गए थे। तीन माह पहले दिए गए प्रार्थना पत्र की प्रगति के बारे में पूछने पर एईएन मिश्रा भड़क गईं, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।

शर्मा ने आरोप लगाया कि जेईएन द्वारा एस्टीमेट बनाकर दिए जाने के बावजूद एईएन निधि मिश्रा संबंधित फाइल को उच्चाधिकारियों को नहीं भेज रही हैं। उन्होंने एईएन पर जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

एईएन ने आरोपों को गलत बताया।
एईएन ने आरोपों को गलत बताया।

आरोपों को गलत बताया, उच्च अधिकारी स्तर पर स्वीकृति संभव

एईएन निधि मिश्रा ने इन आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि एस्टीमेट 5 लाख रुपए से अधिक का होने के कारण इसकी स्वीकृति उच्चाधिकारियों के स्तर से ही संभव है। वायरल वीडियो में एईएन यह कहती भी नजर आ रही हैं कि “जाओ, मेरा ट्रांसफर करवा दो।” मिश्रा ने पूर्व पार्षद पर दुर्व्यवहार करने और वीडियो को एडिट कर वायरल करने का भी आरोप लगाया है।

रविकांत शर्मा ने इस पूरे मामले से राज्य सरकार और जिला अधिकारियों को अवगत करवाने की बात कही है। फिलहाल, इस वायरल वीडियो ने शहर के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा गरम कर दी है।

Related Articles