[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोजा इफ्तार की दावत में नजर आया सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोजा इफ्तार की दावत में नजर आया सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा

रोजा इफ्तार कर सर्व समाज ने मांगी देश में अमनो-चैन की दुआ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : मदीना मस्जिद के पास सोमवार शाम को मुस्लिम युवा कमेटी की ओर से रोजा इफ्तार की दावत का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार की दावत में सर्व समाज के लोग शामिल हुए और रोजा इफ्तार कर सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी प्रेम व भाईचारे की मिसाल पेश की। मौलाना उमर ने इफ्तारी की दुआ पढाकर रोजा इफ्तार करवाया। रोजा इफ्तार से पहले सर्व समाज के लोगों की ओर से देश में अमनो-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। इफ्तार के बाद सामूहिक रूप से मगरिब की नमाज अदा की गई।

मौलाना उमर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सर्व समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए जिससे सर्व समाज के लोगों को एक जाजम पर बैठने का मौका मिल सके। युवा कमेटी सदस्यों की ओर से बेहतरीन तरीके से खिदमत को अंजाम दिया गया। बाहर से आए हुए अतिथियों ने युवा कमेटी सदस्यों की बेहद प्रशंसा की और उनके काम को काबिले तारीफ बताया।

इस अवसर पर सरपंच आमीन मनियार, इंजी. इब्राहिम खान, हाफिज रिजवान, मोहम्मद अली खोखर, कुरैशी महासभा के जिला अध्यक्ष जुबेर कुरैशी, सफी कुरैशी, बशीर मनियार शीशराम बामिल, हीरालाल गर्वा, आशाराम बरवड़, इफ्तेखार पठान, हजारीलाल गर्वा, मुमताज कुरैशी, निजामुद्दीन तेली, नौशाद बैग, याकूब कुरैशी, अल्फुद्दीन कुरैशी व महफूज कुरैशी सहित माखर, इस्लामपुर, झुंझुनूं, बगड़ व जयपहाड़ी सहित आसपास के गांवों से काफी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles