[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंजू कुमारी नाई बनी अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की चूरू जिला अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

मंजू कुमारी नाई बनी अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की चूरू जिला अध्यक्ष

मंजू कुमारी नाई बनी अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की चूरू जिला अध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की ओर से मंजू कुमारी नाई को चूरू जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में संगठन द्वारा आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार संघ के संस्थापक संरक्षक छोटेलाल बुनकर एवं प्रदेशाध्यक्ष रचना शर्मा की अनुशंसा पर मंजू कुमारी नाई को अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की चूरू जिला शाखा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि मंजू कुमारी नाई अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए महिला उत्थान, महिला सशक्तिकरण और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी। नियुक्ति के बाद मंजू कुमारी नाई ने संगठन के प्रदेश महामंत्री गायत्री महावर सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker