[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्रवाल समाज के होली स्नेह मिलन में जयपुर के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कलेक्टर परिवार संग थिरके


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अग्रवाल समाज के होली स्नेह मिलन में जयपुर के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कलेक्टर परिवार संग थिरके

अग्रवाल समाज के होली स्नेह मिलन में जयपुर के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कलेक्टर परिवार संग थिरके

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं की ओर से बुधवार शाम अग्रसेन भवन में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जयपुर से आए कलाकारों की आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुख्य अतिथि डॉ. अरुण गर्ग अपनी धर्मपत्नी ममता गर्ग के साथ कार्यक्रम के दौरान थिरकते नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों व समिति पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद शेखावाटी अंचल के प्रसिद्ध भजन गायक रवि तुलस्यान ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की मंगल शुरुआत की।

समारोह में जयपुर के कलाकारों ने रामलीला, बाहुबली हनुमान, नृसिंह अवतार, राधा-कृष्ण रासलीला, कृष्ण-सुदामा, शिव-पार्वती विवाह तथा शिव अघोरी जैसी झांकियों की प्रस्तुति दी। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई, मंत्री अजीत राणासरिया, कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया, कार्यक्रम संयोजक सीए लोकेश अग्रवाल, सह-संयोजक प्रदीप भुकानिया और प्रमोद केडिया सहित पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, उनकी धर्मपत्नी ममता गर्ग, अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता महेश टीबड़ा, कार्यक्रम प्रायोजक मनीष बगड़िया, अग्रप्रसाद प्रायोजक पवन कुमार जुगल किशोर मोदी तथा विशिष्ट अतिथियों सुरेन्द्र केडिया, रामोतार अग्रवाल और पवन कुमार तुलस्यान का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन हरीश तुलस्यान ने किया। समारोह में शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महाराजा जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, अग्रवाल समाज के उपसचिव रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप गोयल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों और बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लेकर होली मिलन का आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं के लिए अग्रप्रसाद का आयोजन किया गया। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।

Related Articles