सांगलिया धूणी में उमड़ा आस्था का सैलाब
बाबा लक्कड़दास महाराज के लक्खी मेले में देशभर से पहुंचे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा धूणी परिसर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लोसल : सीकर जिले के लोसल में स्थित अखिल भारतीय सांगलिया धूणी में बाबा लक्कड़दास महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 25 और 26 सितंबर को आयोजित धार्मिक आयोजन में राजस्थान सहित देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु सांगलिया धूणी पहुंचे और बाबा लक्कड़दास महाराज की समाधि पर धोक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले के दौरान दिनभर धूणी परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। महिला, पुरुष और युवाओं ने उत्साह के साथ धार्मिक आयोजनों में भाग लिया।
सत्संग में देर रात तक झूमे श्रद्धालु
मेले की पूर्व संध्या पर 25 सितंबर की रात भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। प्रख्यात भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
समाधि पूजन के बाद हुआ विशाल भंडारा
26 सितंबर को मुख्य धार्मिक अनुष्ठान के तहत बाबा लक्कड़दास महाराज की समाधि का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर महाप्रसाद ग्रहण किया। सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
सेवा, सत्संग और श्रद्धा से सराबोर रहा धूणी परिसर
दो दिवसीय लक्खी मेले के दौरान सांगलिया धूणी में चारों ओर सेवा, सत्संग और आस्था का माहौल दिखाई दिया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के चलते धूणी परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही। बाबा लक्कड़दास महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित इस धार्मिक मेले ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से जोड़ते हुए पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2408542


