[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माकपा की जनसंघर्ष यात्रा नवलगढ़ पहुंची:किसानों, श्रमिकों, बिजली कानून पर सरकार को घेरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

माकपा की जनसंघर्ष यात्रा नवलगढ़ पहुंची:किसानों, श्रमिकों, बिजली कानून पर सरकार को घेरा

माकपा की जनसंघर्ष यात्रा नवलगढ़ पहुंची:किसानों, श्रमिकों, बिजली कानून पर सरकार को घेरा

नवलगढ़ : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जनसंघर्ष यात्रा मंगलवार को नवलगढ़ पहुंची। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीकर सांसद अमराराम का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नवलगढ़ स्थित भगत सिंह पार्क में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सभा में मौजूद लोग।
सभा में मौजूद लोग।

24 मार्च की रैली के लिए सभाएं

सांसद अमराराम ने बताया कि यह जनसंघर्ष यात्रा 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली आक्रोश रैली के लिए विभिन्न जिलों में सभाएं कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार पहले किसानों के लिए तीन कृषि कानून लाई, फिर श्रम संहिताओं के माध्यम से श्रमिकों के अधिकारों को प्रभावित किया और अब बिजली कानून के जरिए बिजली उत्पादन से लेकर वितरण तक का काम निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी कर रही है।

सांसद अमराराम ने कहा कि सरकार की नीतियां किसानों, श्रमिकों और आम जनता के हित में नहीं हैं। उन्होंने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते का भी उल्लेख किया और आरोप लगाया कि इससे देश के किसानों, डेयरी क्षेत्र तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश में लाखों पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन भर्तियां नहीं की जा रही हैं। शिक्षा और चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों में स्थायी कर्मचारियों की बजाय संविदा कर्मियों की नियुक्ति बढ़ रही है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड बिज्जू कृष्णन, सीपीआईएम के राज्य सचिव कामरेड किशन पारीक, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड पेमाराम, नौजवान सभा के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड सौरभ जानू, प्रदेश सचिव कामरेड किशोर मांडोता, निवर्तमान प्रधान दिनेश सुंडा, कैलाश यादव, कामरेड मदन यादव और आशीष पचार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles