सरदारशहर में संदिग्ध मौत पर धरना जारी:जांच में देरी पर उप प्रधान ने सवाल उठाए, सवालों को लेकर अड़े परिजन
सरदारशहर में संदिग्ध मौत पर धरना जारी:जांच में देरी पर उप प्रधान ने सवाल उठाए, सवालों को लेकर अड़े परिजन
सरदारशहर : सरदारशहर के वार्ड 14 स्थित गेस्ट हाउस के पास जाकीर (33) पुत्र फतेह-मोहम्मद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले को लेकर उपजिला अस्पताल के बाहर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। मृतक जाकीर मजदूरी करता था।
पंचायत समिति के उप प्रधान केसरीचंद शर्मा ने जाकीर हुसैन की मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस और चिकित्सा विभाग पर मनमानी रिपोर्ट तैयार करने तथा पाॅस्टमार्टम सही ढंग से न करने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।
विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने घोषणा की कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरने में पार्षद फारुक, ज्ञान मोहम्मद, मुमताज अली सहित कई कार्यकर्ता, मोहल्लेवासी और समाज के लोग शामिल हैं।
पाॅस्टमार्टम नहीं करवाने पर सवाल
धरनार्थियों ने मामले को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पाॅस्टमार्टम क्यों नहीं कराया गया और गेस्ट हाउस के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज क्यों उपलब्ध नहीं कराए गए। वे कुत्ते के काटने से मौत होने की बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जिस स्थान पर शव मिला, वहां अवैध ठेका संचालित होने की बात भी कही जा रही है। धरनार्थियों का आरोप है कि मामला संदिग्ध होने के बावजूद पुलिस और चिकित्सकों की जल्दबाजी संदेह पैदा करती है। उनका यह भी कहना है कि मृतक के गरीब परिवार से होने के कारण उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
उल्लेखनीय है कि घटना के बाद बुधवार को शव उपजिला अस्पताल लाया गया था, जहां एक बार परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि, बाद में संदेह होने पर परिजन शव को वापस उपजिला अस्पताल ले आए और उसे फिर से माॅर्च्यूरी में रखवाया गया। मृतक की मां सहित बड़ी संख्या में परिजनों ने प्रशासन से मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2052162


