निराधनूं श्मशान भूमि में पौधशाला योजना फल-फूल रही, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा
निराधनूं श्मशान भूमि में पौधशाला योजना फल-फूल रही, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
निराधनूं : झुंझुनूं जिले के निराधनूं गांव की श्मशान भूमि में विकसित भारत जी-राम जी योजना के तहत संचालित पौधशाला (नर्सरी) योजना इन दिनों रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम बन रही है। ग्राम विकास अधिकारी दीपिका मेव ने बताया कि योजना के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर फलदार एवं छायादार पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रमों में उपयोग में लिया जाएगा। इससे न केवल हरियाली बढ़ेगी बल्कि गांव को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी। एलडीसी गोविन्द कुमार ने जानकारी दी कि पौधशाला में लगभग पांच हजार पौधे लगाए गए थे। इनमें बकाण, शीशम, नीम, पापड़ी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। वर्तमान में करीब तीन हजार पौधे सुरक्षित एवं जीवित हैं, जो आगे रोपण के लिए तैयार किए जा रहे हैं।
प्रशासक जगदीश प्रसाद जोशी ने कहा कि पंचायत स्तर पर नर्सरी स्थापित होने से वृक्षारोपण के लिए पौधे स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो जाते हैं। इससे पौधों की जीवित रहने की संभावना अधिक रहती है और वे स्थानीय जलवायु के अनुकूल होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह योजना ग्रामीणों को तत्काल रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ भविष्य में फल और छाया के रूप में दीर्घकालिक लाभ भी प्रदान करेगी। निराधनूं में संचालित यह पहल गांव को हरित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2051237


