ग्राम नारी,जोधा का बास, बृजलालपुरा व डेडाराम की ढाणी के लोक देवता दादा नेत के भव्य मेले व खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
ग्राम नारी,जोधा का बास, बृजलालपुरा व डेडाराम की ढाणी के लोक देवता दादा नेत के भव्य मेले व खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : ग्राम नारी, जोधा का बास, बृजलालपुरा व डेडाराम की ढाणी के लोक देवता दादा नेत के भव्य मेले व खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल-कूद का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुशीला ओला ने किया। सत्यपाल लमोरिया ने बताया कि वॉलीबॉल विजेता चांदवास व उपविजेता बनगोठड़ी की टीम रही।
जिनको क्रमश: 31 हजार व 21 हजार रुपए नकद व ट्रॉफी प्रदान की गईं। कबड्डी में विजेता श्यामपुरा-मनाना व उपविजेता जींद की टीम रही। जिनको क्रमश 15 हजार व 81 सौ रुपए नकद व ट्रॉफी दी गई। 21 सौ रूपए की कुश्ती में देशराज बगड़ ओर 11 सौ की कुश्ती में भूपेंद्र व दीक्षित विजेता रहे। महिला मटका दौड़ में प्रथम कमला, द्वितीय राजबाला व राजेश तृतीय स्थान पर रही। बुढ़ा दौड़ में प्रथम धर्मवीर, द्वितीय बाबूलाल व उम्मेद तीसरे स्थान पर रहे।
विजेता व उपविजेता टीमो को संदीप ठेकेदार, सज्जन लमोरिया, सूबे नंदलाल, कल्याण सिंह, महेंद्र खिचड़, नरेन्द्र चौधरी, सूबे गुलझारी, आशीष झाझड़िया, सूबे शुभकरण व सचिन की ओर से ने पुरस्कृत किया गया। चिड़ावा के एक निजी अस्पताल की ओर से मेले में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। महादेव ग्रुप ने मेले में निशुल्क गन्ना ज्यूस वितरण किया और नवयुग मण्डल ग्रुप ने पानी, चाय व ज्यूस का वितरण किया। इस सराहनीय कार्य के लिए संदीप ठेकेदार ने अपनी तरफ़ से दोनों ग्रुपों को 51- 51 सौ प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
खेल-कूद आयोजन समिति में प्रदीप, आशु, विनोद, वेदपाल, भगवानाराम राव, उम्मेद, रामसिंह मास्टर, राजवीर, सूरज निर्वाण, संदीप गुरावा, शंकरलाल, लीलाधर, टोनी, राजेंद्र, सोनू, बृजमोहन, नाहरसिंह, जेपी, विक्रम, अजय, सूबे.सुखवीर, अभिषेक झाझड़िया, राकेश उर्फ लीला, नवीन, अजय बिजारणीया व आनंद ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी का आभार व्यक्त किया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051227


