घुलंडी जुलूस में युवाओं ने जमकर की मस्ती, जुलूस के बाद लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद
घुलंडी जुलूस में युवाओं ने जमकर की मस्ती, जुलूस के बाद लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : कस्बे में होली का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।ग्रामीणों की ओर से देर रात को चूणा चौक में होलिका दहन किया गया। मंगलवार सुबह जांगिड़ मोहल्ले से राम दरबार की झांकी के साथ घुलण्डी का जुलूस शुरू हुआ। जुलूस चूणा चौक व सुनारों के मोहल्ले से होता हुआ मुख्य बाजार में आकर संपन्न हुआ। जुलूस के साथ-साथ ट्रैक्टर में सजाई गई राम दरबार की झांकी विराजमान थी। राम दरबार में राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की सजीव झांकियां सजाई गई थी जो जुलूस के दौरान लोगों को अनैतिक कार्य न करने का संदेश दे रही थी।
चूणा चौक में स्थानीय और बाहर से आए हुए कलाकारों की ओर से एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए। जुलूस के दौरान ग्रामीण युवा डीजे की धुन पर बांसुरी की सुरीली तान के साथ फाल्गुनी व राजस्थानी गीतों के साथ-साथ रंग और गुलाल उड़ाते हुए मनोरंजन और मस्ती कर रहे थे। चंग व ढप की थाप पर फाल्गुनी गीतों के साथ ग्रामीण युवा देर शाम तक झूमते नजर आए। जुलूस संपन्न होने के बाद रामा- श्यामा का दौरा शुरू हुआ और लोग बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते नजर आए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051231


