प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया
गर्भवती के स्वास्थ्य की जांच कर सोनोग्राफी के लिए दिया कूपन
सीकर : स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4 मार्च बुधवार को जिले के चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उनको गर्भावस्था में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया और निशुल्क सोनोग्राफी करवाने के लिए कूपन दिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया कि गर्भावस्था व प्रसव के दौरान जोखिम को कम करने के लिए विभाग की ओर से प्रत्येक माह की 9, 18 व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है, लेकिन 27 फरवरी से 3 मार्च तक राजकीय अवकाश होने के कारण चार मार्च को दिवस मनाया गया।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में गर्भवती की हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, ब्लड प्रेशर, तापमान की जांच, हृदय स्पंदन व प्रसव से संबंधित जटिलताओं की जांच की गई और पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में पंजीकृत गर्भवती की एलएमपी तारीख के अनुसार दूसरी या तीसरी तिमाही वाली महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी कराने के लिए मॉ वाउचर योजना के तहत कूपन दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051227


