धमोरा गोशाला में महिलाओं ने गायों संग खेली होली:महिला मित्र मंडली ने ठाकुरजी संग फाग मनाई, खिलाया हरा चारा और गुड़
धमोरा गोशाला में महिलाओं ने गायों संग खेली होली:महिला मित्र मंडली ने ठाकुरजी संग फाग मनाई, खिलाया हरा चारा और गुड़
जाखल : धमोरा गांव स्थित श्री राधे राधे गोपाल नंदी गोशाला में महिला मित्र मंडली ने फागोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में गांव की सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान फूलों और गुलाल से ठाकुरजी के साथ होली खेली गई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
महिलाओं ने राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुतियां दीं और धमाल की धुन पर पारंपरिक नृत्य किए। फागोत्सव के अवसर पर भक्ति और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। इसके बाद महिलाओं ने गोशाला परिसर में गायों के साथ भी होली खेली और गौसेवा का संदेश दिया। गायों को हरा चारा और गुड़ भी खिलाया गया। इस दौरान अनुशासन और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा गया।
कार्यक्रम संयोजक सुमन जाखड़ ने बताया कि सर्व समाज की महिलाओं ने एकजुट होकर प्रेम और सद्भाव के साथ फूलों की होली खेली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। जाखड़ ने यह भी घोषणा की कि आगामी वर्ष फागोत्सव का आयोजन और भी बड़े स्तर पर किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं का होली स्नेहमिलन भी आयोजित हुआ, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। सभी महिलाओं ने अपने स्तर पर राशि जमा कर गोशाला में सहयोग प्रदान किया। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे परंपरा और संस्कृति को सहेजने वाला सराहनीय प्रयास बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050858


