[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केशव कुमावत ने UGC JRF में 178वीं रैंक हासिल की:भौतिक विज्ञान विषय में अखिल भारतीय स्तर पर मिली सफलता, कस्बे में खुशी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

केशव कुमावत ने UGC JRF में 178वीं रैंक हासिल की:भौतिक विज्ञान विषय में अखिल भारतीय स्तर पर मिली सफलता, कस्बे में खुशी

केशव कुमावत ने UGC JRF में 178वीं रैंक हासिल की:भौतिक विज्ञान विषय में अखिल भारतीय स्तर पर मिली सफलता, कस्बे में खुशी

पलसाना : पलसाना के गोवटी निवासी केशव कुमावत ने यूजीसी की जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने भौतिक विज्ञान विषय में अखिल भारतीय स्तर पर 178वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और कस्बे में खुशी का माहौल है।

केशव ने अपनी एम.एससी. की पढ़ाई नई दिल्ली के हंसराज कॉलेज से भौतिक विज्ञान विषय में पूरी की है। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें सफलता प्राप्त करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है।

उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और निरंतर अध्ययन को इस मुकाम तक पहुंचने का आधार बताया। केशव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी जयराम कुमावत, माता संतोष देवी, बहन मोनिका और मामा आशीष कुमावत को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से ही वे यह उपलब्धि हासिल कर पाए।

उनकी इस सफलता पर परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। केशव की यह उपलब्धि पलसाना क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles