[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला और आसपास के क्षेत्रों में रंगोत्सव:पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया पर्व, राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों में भी मना रंगोत्सव

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला और आसपास के क्षेत्रों में रंगोत्सव:पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया पर्व, राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों में भी मना रंगोत्सव

खंडेला और आसपास के क्षेत्रों में रंगोत्सव:पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया पर्व, राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों में भी मना रंगोत्सव

खंडेला : सीकर जिले के खंडेला कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को रंगोत्सव का पर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक जोश के साथ मनाया गया। सुबह होते ही गलियों, मोहल्लों और बाजारों में रंगों की धूम शुरू हो गई। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक-दूसरे को गुलाल लगाते और होली की शुभकामनाएं देते नजर आए।

कस्बे के प्रमुख चौराहों और बाजारों में युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर झूमती दिखाई दीं। ढोल-नगाड़ों की थाप और रंग-बिरंगे गुलाल से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। बच्चों ने पिचकारियों से रंगों की फुहारें छोड़ीं, तो वहीं बुजुर्गों ने आपस में मिलकर परंपरागत अंदाज में होली खेली।

युवक-युवतियों ने डीजे की धुन पर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाई दी।
युवक-युवतियों ने डीजे की धुन पर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाई दी।

भाजपा कार्यालय में भी मना रंगोत्सव

खंडेला स्थित भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर रंगोत्सव मनाया। युवक-युवतियों ने डीजे की धुन पर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाई दी। कुछ क्षेत्रों में रंगोत्सव मंगलवार को भी मनाया गया था, जिससे दो दिनों तक कस्बे में उत्सव का माहौल बना रहा।

महिलाओं ने गाए पारंपरिक गीत

कस्बे के कई मोहल्लों में सामूहिक रूप से होली खेली गई। महिलाओं ने समूह बनाकर पारंपरिक फाग और होली गीत गाए। परिवारों ने एक साथ मिलकर मिठाइयां बांटी और त्योहार की खुशियां साझा कीं। रंगों के इस पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द साफ दिखाई दिया। लोगों ने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और एकता का संदेश दिया।

Related Articles