सांवलपुरा तंवरान में दुकान में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो:बाल-बाल बचे लोग, ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग
सांवलपुरा तंवरान में दुकान में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो:बाल-बाल बचे लोग, ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग
नीमकाथाना : सांवलपुरा तंवरान के मुख्य बस स्टैंड पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। गनीमत रही कि उस समय दुकान और बस स्टैंड पर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।
ग्रामीणों के अनुसार, यह गांव का मुख्य मार्ग है, जहां दिनभर तेज रफ्तार वाहन गुजरते रहते हैं। इसी सड़क के पास सरकारी स्कूल और अस्पताल स्थित हैं। रोजाना छोटे बच्चे, मरीज और बुजुर्ग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।
पहले भी कर चुके हैं शिकायत
ग्रामीणों ने बताया कि वे पूर्व में भी एसडीएम, राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RSRDC) और संबंधित अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से कई बार अवगत करा चुके हैं। मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों की चेतावनी
गांववासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते स्पीड ब्रेकर और सड़क सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से स्पीड ब्रेकर लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050857


