बबाई में होलिका दहन से पहले महिलाओं ने किया पूजन:परिवार की सुख-समृद्धि के लिए की कामना, तीन स्थानों पर जलेगी होली
बबाई में होलिका दहन से पहले महिलाओं ने किया पूजन:परिवार की सुख-समृद्धि के लिए की कामना, तीन स्थानों पर जलेगी होली
बबाई : बबाई कस्बे में होलिका दहन से पहले लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 2 मार्च की सुबह से ही महिलाओं और नवविवाहिताओं ने होलिका का पूजन किया। महिलाओं ने होलिका को पानी से सींचा, गोबर के उपलों की मालाएं चढ़ाईं और परिक्रमा की। उन्होंने होलिका माता से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कस्बेवासियों ने बताया कि बबाई में मुख्य रूप से तीन स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है।
पहली होली राजपूतों की होली है, जो कस्बे के गढ़ के सामने स्थित है। परंपरा के अनुसार, इसका दहन सबसे पहले किया जाता है। दूसरी होली सेढवाले बालाजी मंदिर के पास और तीसरी कालोटा रोड स्थित पंसारियों की धर्मशाला के सामने जलाई जाती है। पूरा बबाई कस्बा इस समय फाल्गुन के रंगों में रंगा हुआ है। जगह-जगह चंग और मजीरों का शोर सुनाई दे रहा है, वहीं डीजे और स्पीकरों पर होली के गीत गूंज रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049422


