नवलगढ़ में होली के गेर जुलूस में 700 पुलिसकर्मी तैनात:शहर में निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश
नवलगढ़ में होली के गेर जुलूस में 700 पुलिसकर्मी तैनात:शहर में निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश
नवलगढ़ : होली के अवसर पर निकलने वाले गेर जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सोमवार देर शाम पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में गेर जुलूस मार्गों पर फ्लैग मार्च भी निकाला गया।
700 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि गेर जुलूस के दौरान 700 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें आरएसी की तीन टुकड़ियां, घुड़सवार पुलिस दस्ता और वाटर कैनन की व्यवस्था भी शामिल है। जुलूस की निगरानी के लिए चार एएसपी, आठ पुलिस उपाधीक्षक, 20 सीआई, 20 एसआई और 75 एएसआई को विभिन्न स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। गेर जुलूस मंगलवार बदोपहर 12:30 बजे तक निकलेगा।
सुरक्षा का संदेश दिया
फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का संदेश देना और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देना था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान एएसपी देवेंद्रसिंह राजावत, महावीर सिंह और सीआई अजय सिंह भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049422


