CCTV कैमरों की मदद से दबोचा शातिर चोर:चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद, मण्डावा पुलिस की कार्रवाई
CCTV कैमरों की मदद से दबोचा शातिर चोर:चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद, मण्डावा पुलिस की कार्रवाई
मण्डावा : मण्डावा पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की बाइक और मोबाइल भी बरामद किया गया है। थानाधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी की तलाश के लिए जाल बिछाया। पुलिस टीम ने हाइवे और कस्बों के सीसीटीवी कैमरों पर फोकस किया। मंडावा कस्बा, फतेहपुर बाईपास और फतेहपुर कस्बे के दर्जनों कैमरों की फुटेज जाँची गई।
फुटेज के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को संदिग्ध की लोकेशन मिली। सटीक सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर सचिन पुत्र विजेश कुमार कुमावत निवासी कोलिहान (खेतड़ी), हाल निवासी- मणिविहार कॉलोनी, हमीरी रोड, झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी आदतन अपराधी की तरह पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।
आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं। मामले के अनुसार 23 फरवरी 2026 को मंडावा थाने में चोरी की एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी। परिवादी ने बताया कि उसके भाई की एचएफ डीलक्स बाइक और एक कीमती मोबाइल फोन पर चोरी कर लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049422


