नाटास नदी किनारे मिला कंकाल:गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में मिट्टी में दबा हुआ था, पुलिस ने जांच शुरू की
नाटास नदी किनारे मिला कंकाल:गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में मिट्टी में दबा हुआ था, पुलिस ने जांच शुरू की
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र की नाटास नदी किनारे सोमवार सुबह अज्ञात कंकाल मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
मिट्टी में दबा मिला कंकाल
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुरेश झाझड़ीयां सुबह शौच के लिए नदी किनारे गए थे। उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई, जिसके बाद तलाश करने पर मिट्टी में दबा शव दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर पता चला कि यह लगभग 20 साल की युवती का शव था, जो आंशिक रूप से मिट्टी में दबा हुआ था।
बताया जा रहा है कि शव को नदी किनारे गाड़ा गया था, जिसे आवारा कुत्तों ने मिट्टी हटाकर बाहर निकाल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शव करीब 15 से 20 दिन पुराना लग हो रहा है। युवती के कानों में छोटी सोने की बालियां भी मिली हैं। शव की खराब स्थिति के कारण फिलहाल उसकी पहचान संभव नहीं हो पाई है।
पुलिस ने जेसीबी की मदद से कराई खुदाई
घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। जांच के दौरान पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से घटनास्थल पर खुदाई भी करवाई। खुदाई के दौरान आसपास की मिट्टी से बाइक के कुछ पार्ट्स, एक प्लास्टिक कट्टे में रखा इंजन और लोहे को काटने वाली आरी बरामद हुई है। इन वस्तुओं के मिलने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
पुलिस ने जांच शुरू की
पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। हालांकि वास्तविक पहचान और मौत के कारणों का खुलासा एफएसएल जांच के बाद ही हो सकेगा। थोड़ी देर में एफएसएल टीम के मौके पर पहुंचने की सूचना है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049326


