मुकुंदगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो की मौत:अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, बस स्टैंड के पास हुआ हादसा
मुकुंदगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो की मौत:अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, बस स्टैंड के पास हुआ हादसा
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ कस्बे में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मुख्य बस स्टैंड पर एक पोल्ट्री फार्म का ट्रक पलटने से हुई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ट्रक
थानाधिकारी ताराचंद यादव ने बताया- हादसा रविवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। हरियाणा नंबर का एक पोल्ट्री फार्म का ट्रक मुर्गियों से भरा हुआ था और लक्ष्मणगढ़ से मुकुंदगढ़ होते हुए दिल्ली जा रहा था। मुकुंदगढ़ के मुख्य बस स्टैंड स्थित सर्किल के पास पहुंचते ही ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
अनियंत्रित ट्रक सर्किल से टकराया और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ को तोड़ते हुए पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दो की मौत,एक घायल
हादसे के समय ट्रक में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को मुकुंदगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद कायला कोटपुतली निवासी हनुमानप्रसाद और एक अन्य व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। कोटपुतली निवासी राहुल का सीएचसी में इलाज चल रहा है, जो गंभीर रूप से घायल है।
जेसीबी की मदद से हटाया ट्रक
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद ली गई, जिसके बाद मार्ग यातायात के लिए खुल सका। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और सर्किल पर संतुलन खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
ट्रक में थे चार लोग सवार
पुलिस को बाद में ट्रक मालिक से जानकारी मिली कि वाहन में तीन नहीं, बल्कि चार लोग सवार थे। इस सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर दोबारा जांच-पड़ताल की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049330


