[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी निशान चढ़ाकर लौटने पर चिड़ावा में स्वागत:महंत परिवार और श्रद्धालुओं को माला पहनाकर फूल बरसाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाटूश्यामजी निशान चढ़ाकर लौटने पर चिड़ावा में स्वागत:महंत परिवार और श्रद्धालुओं को माला पहनाकर फूल बरसाए

खाटूश्यामजी निशान चढ़ाकर लौटने पर चिड़ावा में स्वागत:महंत परिवार और श्रद्धालुओं को माला पहनाकर फूल बरसाए

चिड़ावा : खाटूश्याम जी मंदिर के शिखर पर सालभर फहराने वाले सूरजगढ़ निशान को फहराने के बाद निशान धारी सूरजगढ़ श्याम मंदिरों के महंत परिवार और श्रद्धालुओं सहित पैदल वापस आ गए हैं। सूरजगढ़ वापस जाते समय चिड़ावा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने सभी निशानधारकों और उनके साथ पैदल वापस आए श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया।

माला पहनाकर, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

स्टेशन स्टेशन रोड पर नया बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास राज दुल्हा हाउस के अमित सैनी के संयोजन में अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। जिसमें अमित सैनी, पवन शर्मा नवहाल, सुनील शर्मा, सुरजीत सैनी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर और माल्यार्पण कर मंदिर महंत निशान के साथ पदयात्रा में वापस जा रहे सभी पदयात्रियों का स्वागत किया। वहीं स्टेशन रोड, पिलानी रोड, खेतड़ी रोड, सूरजगढ़ मोड़ पर श्रद्धालुओं ने फूलों की माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर सभी का जगह जगह अभिनंदन किया। इसके बाद निशानधारक और श्रद्धालु सूरजगढ़ रवाना हो गए।

दो निशान लेकर जाते हैं खाटू

बता दें कि सूरजगढ़ में श्याम प्रभु के दो मंदिरों प्राचीन श्याम मंदिर और श्याम दरबार से प्रतिवर्ष दो निशान लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल खाटू के लिए रवाना होते हैं। खाटू के मंदिर के शिखर पर यहां के निशान समर्पित किए जाते हैं। निशान द्वादशी को मंदिर के शिखर पर लगाने के बाद सभी निशानधारी श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पैदल ही वापस खाटू से सूरजगढ़ के लिए रवाना होते हैं।

Related Articles