[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुड़ा के जागीरदाला में 7 मार्च को फागोत्सव व होली स्नेह मिलन समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुड़ा के जागीरदाला में 7 मार्च को फागोत्सव व होली स्नेह मिलन समारोह

गुड़ा के जागीरदाला में 7 मार्च को फागोत्सव व होली स्नेह मिलन समारोह

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : गुड़ा ढहर के जागीरदाला स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में 7 मार्च को भव्य फागोत्सव एवं होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राधा गोविंद गौशाला सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।

आयोजन से जुड़े रमेश शर्मा, सुभाष शर्मा, उमेश शर्मा और दिनेश शर्मा ने बताया कि फागोत्सव में भक्ति एवं फाग गायन की विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इस अवसर पर सत्तू डफ पार्टी मंडावा-फतेहपुर तथा बलबीर चिराना एंड पार्टी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें होली के पारंपरिक फाग गीतों की स्वर लहरियां गूंजेंगी।

समारोह शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन समिति द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर को सजाने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए बैठने और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जा रही है। सेवा समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर फागोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles