नई दिशा–नशा मुक्त तारानगर सभा एवं मैराथन का सफल आयोजन
पराक्रम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हजारों युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
तारानगर : “नई दिशा–नशा मुक्त तारानगर” अभियान के अंतर्गत विशाल जनचेतना सभा एवं मैराथन दौड़ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, चूरू जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी चूरू के जिला महामंत्री पराक्रम सिंह राठौड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में देश के गौरव एवं पैरालंपिक पदक विजेता देवेन्द्र झाझरिया, चूरू विधायक हरलाल सहारण, इतिहासविद् राजवीर सिंह चलकोई, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा छात्र-छात्राएँ एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए पराक्रम सिंह राठौड़ ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के खतरे पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चूरू जिला, जो मेहनतकश संस्कृति और सादगी के लिए जाना जाता है, आज सिंथेटिक ड्रग्स जैसे एमडी, मेफेड्रोन और चिट्टा (हेरोइन) जैसे घातक नशों की चपेट में आता जा रहा है।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनिया में ड्रग्स का अवैध कारोबार लाखों करोड़ रुपये का है। भारत में भी स्थिति चिंताजनक है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार देश में 1.33 लाख किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 हजार करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि पकड़ी गई मात्रा कुल तस्करी का केवल 10 से 15 प्रतिशत ही होती है, जिससे समस्या की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सामाजिक न्याय मंत्रालय और एम्स के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि देश में करोड़ों लोग मादक पदार्थों की गिरफ्त में हैं, जिनमें बड़ी संख्या किशोरों की है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नशे के विरुद्ध सख्त रुख का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य बचाने के लिए समाज, प्रशासन और सरकार को मिलकर निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।
इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि नशा क्षणिक सुख देता है, लेकिन खेल और अनुशासन जीवनभर सम्मान दिलाते हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से ड्रग्स तस्करी की घटनाएँ चिंता का विषय हैं और इसका प्रभाव अब चूरू व तारानगर क्षेत्र तक पहुंच रहा है।
देवेन्द्र झाझरिया ने युवाओं को लक्ष्य के प्रति समर्पण और अनुशासन का संदेश देते हुए कहा कि यदि युवा शक्ति नशे में डूब गई तो देश का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने युवाओं से खेलों की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।
इतिहासविद् राजवीर सिंह चलकोई ने मादक पदार्थों की रोकथाम पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि केवल उपभोक्ताओं और छोटे तस्करों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि ड्रग्स सप्लाई की जड़ पर प्रहार करना आवश्यक है।
सभा के अंत में सभी उपस्थितजनों ने “नशा मुक्त तारानगर, स्वस्थ और सशक्त तारानगर” का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में चंद्राराम गुरी, राकेश जांगिड़, जसवंत स्वामी, अजीत सिंह राठौड़, नरेश सहारण, अनूप खंडेलवाल, रणजीत सिंह तंवर, मदनलाल नायक, सुनील भाकर, महेंद्र स्वामी, लीलाधर प्रजापत सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048485


