नीमकाथाना में बंदरों से आमजन परेशान:दो महिलाओं पर मारा झपट्टा, बाजार में मची अफरा तफरी
नीमकाथाना में बंदरों से आमजन परेशान:दो महिलाओं पर मारा झपट्टा, बाजार में मची अफरा तफरी
नीमकाथाना : नीमकाथाना में बंदरों से आमजन परेशान है। शाहपुरा रोड, केनरा बैंक वाली गली, रामलीला मैदान, पुराने एसबीआई बैंक के पास और गली नंबर 2 सहित कई इलाकों में बंदरों के झुंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। सोमवार को रामलीला मैदान स्थित गली नंबर 2 में बंदरों ने उत्पात मचाया। गली से सामान खरीदकर गुजर रही दो महिलाओं पर बंदरों ने अचानक झपट्टा मार दिया। इस घटना में एक महिला को हल्की चोटें आईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे।
स्थानीय लोग हो रहे परेशान
शहरवासियों का कहना है कि बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चे और महिलाएं विशेष रूप से भयभीत हैं। बंदर घरों में घुसकर चप्पल उठा ले जाते हैं और छतों पर सुखाए कपड़े भी ले भागते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और प्रशासन से इस समस्या पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि बंदरों के आतंक से राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048334


