झुंझुनूं में रोडवेज बस ड्राइवर-कंडक्टर को पीटने वाला पकड़ा:गाड़ी-मोटरसाइकिल लगा कर रास्ता रोका था, भीड़ ने घेरकर की थी मारपीट
झुंझुनूं में रोडवेज बस ड्राइवर-कंडक्टर को पीटने वाला पकड़ा:गाड़ी-मोटरसाइकिल लगा कर रास्ता रोका था, भीड़ ने घेरकर की थी मारपीट
झुंझुनूं : झुंझुनूं के धनूरी थाना इलाके में रोडवेज बस को रोककर ड्राइवर-कंडक्टर के साथ मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में 1 आरोपी को पकड़ा है। प्रकरण के मुख्य आरोपी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी संजय गौतम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी को नामजद किया। मोहम्मद इमरान (26) पुत्र मुबारिक अली, निवासी नया बास, धनूरी को गिरफ्तार कर लिया।
गाड़ी-बाइक लगा कर बस रुकवाई थी
घटना 25 फरवरी 2026 की रात की है। झुंझुनूं आगार के कंडक्टर सुनील कुमार सिहाग जयपुर से जालंधर की ओर जा रही बस लेकर धनूरी बस स्टैंड पहुंचे थे। रात करीब 8:00 बजे, कुछ असामाजिक तत्वों ने सड़क के बीचों-बीच गाड़ी और मोटरसाइकिल लगाकर बस का रास्ता रोक लिया।
100 लोगों ने बस घेरी थी
परिवादी के अनुसार, करीब 100 अज्ञात लोगों की भीड़ ने बस को घेर लिया। हमलावरों ने न केवल कंडक्टर और ड्राइवर के साथ अभद्रता और मारपीट की। बल्कि बस के शीशे तोड़कर सरकारी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048334


