[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनसेवा विकास समिति दुधवाखारा की बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनसेवा विकास समिति दुधवाखारा की बैठक आयोजित

जनसेवा विकास समिति दुधवाखारा की बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम दुधवाखारा में जनसेवा विकास समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। बैठक का आयोजन संरक्षक डॉ. रामावतार शर्मा एवं सरपंच प्रतिनिधि प्रोफेसर डी. के. सिंह की उपस्थिति में किया गया।

बैठक में विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र बुडानिया ने अब तक का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। समिति अध्यक्ष डॉ. मुस्तकिम अली शेख ने समिति के कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:

  1. तालाब पर स्थित धर्मशाला के जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके लिए संपूर्ण वित्तीय व्यवस्था डॉ. रामावतार शर्मा द्वारा की गई।

  2. धर्मशाला में संचालित किए जाने वाले पुस्तकालय हेतु डॉ. शर्मा ने ₹36,000 की राशि उपलब्ध करवाई है, जिससे दरियां, बेंच एवं रैक खरीदी जाएंगी।

  3. तालाब की मरम्मत के संबंध में डॉ. शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे अपने सहयोगियों के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाएंगे।

  4. तालाब के पास बोरिंग करवाने के लिए ग्राम पंचायत से आग्रह किया गया, जिस पर पंचायत की सहमति प्राप्त हो गई।

  5. तालाब स्थित कुएं के नालों की सफाई, कचरा निकालने तथा मोटर लगाने पर चर्चा हुई। इसके लिए संपूर्ण खर्च वहन करने की सहमति देवकरण दाधीच ने दी।

  6. कुएं की साफ-सफाई एवं मोटर स्थापना के बाद उसके सौंदर्यकरण के लिए रंग-रोगन करवाने का निर्णय लिया गया।

  7. सती मंदिर की ओर नए तालाब के चारों ओर वॉकिंग ट्रैक, बच्चों के लिए झूले एवं ओपन जिम स्थापित करने पर भी विचार किया गया।

  8. समिति ने यह भी संकल्प लिया कि गांव में शिक्षा, उच्च शिक्षा (कॉलेज), स्वास्थ्य, सड़क, जलापूर्ति सहित अन्य विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

अंत में समिति अध्यक्ष ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए गांव के समग्र विकास के लिए सामूहिक सहयोग की अपील की।

Related Articles