उदयपुरवाटी में 2 हादसों में 4 घायल:2 पदयात्रियों को कार ने टक्कर मारी, जयपुर स्टेट हाईवे पर कार पलटी
उदयपुरवाटी में 2 हादसों में 4 घायल:2 पदयात्रियों को कार ने टक्कर मारी, जयपुर स्टेट हाईवे पर कार पलटी
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी इलाके में गुरुवार रात हुए दो हादसो में 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया है। सभी घायल हरियाणा के रहने वाले हैं। उदयपुरवाटी सीआई रामपाल मीणा ने बताया कि इलाके में दो दुर्घटनाओं की सूचना मिली थी। दोनों जगहों पर पुलिस भेजकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया।

कार ने दो पदयात्रियों को टक्कर मारी
पहला हादसा उदयपुरवाटी-झुंझुनूं स्टेट हाईवे पर पाळी डूंगरी के पास हुआ। यहां खाटू जा रहे दो पदयात्रियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में रोहतक निवासी अभिषेक (23) पुत्र बारूराम नाई और सावित्री (67) पत्नी प्रताप बलाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें उदयपुरवाटी सीएचसी से सीकर रेफर किया गया है।
दूसरा हादसा जयपुर स्टेट हाईवे पर बागोरा से तिवाड़ी की ढाणी के बीच सीकर जिले की सीमा से कुछ मीटर पहले हुई। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार तीन लोगों में से दो गंभीर घायल हो गए।
एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया- रात एक बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से हरियाणा निवासी मनोज और राजेंद्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें भी गंभीर हालत में सीकर रेफर कर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046201


