रोडवेज के लिए इस्लामपुर-माखर के ग्रामीणों ने शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व जनप्रतिनिधियों को पोस्टकार्ड लिखकर प्रेषित किए
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : माखर-इस्लामपुर कस्बे में रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर अभियान धीरे-धीरे मुखर होने लगा है। कस्बे में रोडवेज बस की मांग को लेकर ग्रामीण एकजुट होने लगे हैं। गुरुवार शाम को ग्रामीणों ने कस्बे के अंबेडकर चौक में एकत्रित होकर पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की। पोस्टकार्ड अभियान के तहत इस्लामपुर-माखर के ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, सांसद, विधायक व आगार प्रबंधक को रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड प्रेषित किए गए।
पोस्टकार्ड में ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में इस्लामपुर-माखर कस्बे की आबादी लगभग 25 हजार होने के बावजूद भी यहां रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध नहीं है जबकि आज से लगभग 30 वर्ष पहले कम यात्रीभार होने के बावजूद भी माखर-इस्लामपुर रूट पर रोडवेज बसों का संचालन होता था। विभाग की ओर से कम यात्रीभार का हवाला देकर रोडवेज को बंद कर दिया गया था।
ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर लगभग 10 से 15 गांव और ढाणियां लगती है। रोडवेज बसों का संचालन होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ विभाग को भी अच्छा राजस्व मिलेगा। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, आगार प्रबंधक, सांसद व स्थानीय विधायक को पोस्टकार्ड प्रेषित कर कस्बे में जल्द से जल्द रोडवेज बसों का संचालन करने की मांग की है। वार्ड पंच दिनेश बरवड़ ने बताया कि अभियान के तहत ग्रामीण प्रतिदिन 20 पोस्टकार्ड लिखकर जनप्रतिनिधियों सहित आगार प्रबंधक को प्रेषित करेंगे। पोस्टकार्ड अभियान के बाद भी अगर आगार प्रबंधक व जनप्रतिनिधियों ने कोई सुनवाई नहीं की तो ग्रामीणों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। ग्रामीण धरने पर बैठकर रोडवेज बसों की मांग करेंगे।
इस अवसर पर सरपंच आमीन मनियार, बशीर मनियार, हजारीलाल गर्वा, फैज मो. रंगरेज, आसिफ अली, दिनेश बरवड़, बाबू नाई, हीरालाल गर्वा, दीनदयाल गर्वा, शब्बीर कुरैशी, इमरान खान, गजानंद कम्मा, आबिद माखरिया, कामिल चौहान, रमेश, अरविंद, राकेश व इकबाल सहित काफी संख्या में रतनशहर व माखर के युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045428

