नीमकाथाना में 10वीं बोर्ड परीक्षा में ग्रुप नकल का खुलासा:टीचर-फोटोग्राफर छात्रों को दे रहे थे उत्तर लिखीं पर्चियां, विभाग ने केंद्राधीक्षक समेत 15 स्टाफ हटाए
नीमकाथाना में 10वीं बोर्ड परीक्षा में ग्रुप नकल का खुलासा:टीचर-फोटोग्राफर छात्रों को दे रहे थे उत्तर लिखीं पर्चियां, विभाग ने केंद्राधीक्षक समेत 15 स्टाफ हटाए
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना ब्लॉक की प्रीतमपुरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान ग्रुप नकल का बड़ा मामला सामने आया है। बोर्ड की फ्लाइंग स्क्वाड ने छापा मारकर परीक्षा निरीक्षक और परीक्षा के दौरान नियुक्त फोटोग्राफर को रंगे हाथों नकल कराते पकड़ा। ये दोनों छात्रों तक प्रश्नों के उत्तर लिखी पर्चियां पहुंचा रहे थे।
फ्लाइंग स्क्वाड ने परीक्षा कक्षों से उत्तर लिखी कई पर्चियां बरामद कीं। टीम को देखते ही कुछ छात्रों ने पर्चियां फेंक दीं। परीक्षा के दौरान फोटोग्राफी के लिए नियुक्त युवक कक्षाओं से उत्तर पर्चियां इकट्ठा करता मिला।
केंद्राधीक्षक और अतिरिक्त केंद्राधीक्षक हटाए
फ्लाइंग स्क्वाड ने पूरे मामले की जानकारी बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद डीईओ माध्यमिक मुकेश कुमार जैमन ने केंद्राधीक्षक रामप्रसाद चावला और अतिरिक्त केंद्राधीक्षक रामनिवास सुरेला को पद से हटा दिया। दोनों को नीमकाथाना सीबीईओ कार्यालय अटैच किया गया है।
10वीं गणित परीक्षा के दौरान हुआ खुलासा
25 फरवरी (मंगलवार) को 10वीं गणित का पेपर सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक आयोजित किया गया था। इसी दौरान फ्लाइंग स्क्वाड ने प्रीतमपुरी स्कूल में औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि स्कूल की लाइब्रेरी और कंप्यूटर कक्ष खुले हुए थे, जहां 10वीं गणित की किताबें रखी मिलीं। परीक्षा कक्षों की खिड़कियों के बाहर भी नकल की पर्चियां बिखरी हुई थीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045297

