[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी विधायक ने उठाया चिड़ावा RGHS योजना का मुद्दा:निजी अस्पतालों में बंद सेवा तत्काल बहाल करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी विधायक ने उठाया चिड़ावा RGHS योजना का मुद्दा:निजी अस्पतालों में बंद सेवा तत्काल बहाल करने की मांग

पिलानी विधायक ने उठाया चिड़ावा RGHS योजना का मुद्दा:निजी अस्पतालों में बंद सेवा तत्काल बहाल करने की मांग

पिलानी : पिलानी विधानसभा क्षेत्र के चिड़ावा कस्बे में पिछले एक साल से निजी अस्पतालों में बंद राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) का मुद्दा अब विधानसभा में उठाया गया है। पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने स्थगन प्रस्ताव-50 के माध्यम से इस समस्या पर सरकार से जवाब मांगा है।

विधायक काला ने सदन को बताया कि पिलानी विधानसभा, विशेषकर चिड़ावा क्षेत्र से बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी प्रदेशभर में कार्यरत हैं। इन सभी कर्मचारियों के वेतन से RGHS योजना के तहत नियमित कटौती की जाती है, लेकिन चिड़ावा के निजी अस्पतालों को पिछले एक साल से इस योजना से बाहर रखा गया है।

स्थानीय स्तर पर योजना बंद होने के कारण कर्मचारियों को दवाइयों और सामान्य उपचार के लिए अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है। उन्हें चिकित्सा सुविधाओं के लिए अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे उन्हें असुविधा हो रही है।

चिड़ावा में सुविधा न मिलने से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए लगभग 30 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय झुंझुनू जाना पड़ता है। आपात स्थिति में यह जोखिम भरा हो सकता है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के अधिकांश कर्मचारी बाहर कार्यरत हैं, जिनके बुजुर्ग माता-पिता और परिवार चिड़ावा में रहते हैं। उन्हें भी चिकित्सा सुविधा के अभाव में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक पितराम सिंह काला ने सरकार पर ‘जांच प्रक्रिया’ के नाम पर देरी करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री से मांग की है कि, जिन निजी अस्पतालों की जांच पूरी हो चुकी है, वहां तत्काल प्रभाव से RGHS योजना पुनः शुरू की जाए। साथ ही, क्षेत्र के हजारों कर्मचारियों और उनके परिजनों को स्थानीय स्तर पर ही कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाए।

Related Articles