[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में दो दिन में दो बाइक चोरी:पुलिस गश्त पर उठे सवाल, लगातार बाइक चोरी की वारदातों से लोगों में आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में दो दिन में दो बाइक चोरी:पुलिस गश्त पर उठे सवाल, लगातार बाइक चोरी की वारदातों से लोगों में आक्रोश

गुढ़ागौड़जी में दो दिन में दो बाइक चोरी:पुलिस गश्त पर उठे सवाल, लगातार बाइक चोरी की वारदातों से लोगों में आक्रोश

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। बीते दो दिनों में दो अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट गुढ़ागौड़जी थाने में दर्ज कराई गई है।

पहली घटना शनिवार को टिटनवाड़ के एक युवक के साथ हुई। उसकी मोटरसाइकिल ढाका की ढाणी में एक शादी समारोह के दौरान चोरी हो गई। युवक ने अपनी बाइक कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़ी की थी, लेकिन थोड़ी देर बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका।

इसके अगले ही दिन, रविवार को बस स्टैंड के पास एक और चोरी की वारदात सामने आई। किशोरपुरा निवासी मुकेश जांगिड़ की मोटरसाइकिल उनकी दुकान के बाहर से अज्ञात चोर चुरा ले गए। इन लगातार वारदातों ने कस्बे में भय का माहौल बना दिया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कस्बे में एक सक्रिय चोर गिरोह पुलिस की ढीली गश्त का फायदा उठा रहा है। जिससे हर महीने में एक दो बाइक चोरी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी की वारदातों से पहले क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवकों को घूमते देखा गया था। इससे आशंका जताई जा रही है कि ये घटनाएं किसी संगठित गिरोह द्वारा अंजाम दी जा रही हैं, जो पहले इलाके की रेकी करता है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से कस्बे में नियमित गश्त बढ़ाने, महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles