बबाई को तहसील बनाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी:ग्रामीण बोले- 26 पंचायतों के लोग खेतड़ी जाने को मजबूर
बबाई को तहसील बनाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी:ग्रामीण बोले- 26 पंचायतों के लोग खेतड़ी जाने को मजबूर
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड में बबाई को तहसील बनाने की मांग उठ रही है। राज्य सरकार द्वारा गठित पंचायत समिति बबाई के ग्रामीण चाहते हैं कि इसे तहसील का दर्जा मिले। ग्रामीणों का कहना है कि बबाई पंचायत समिति में शामिल पंचायतों के लोगों को अपने कार्यों के लिए खेतड़ी जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है।
राज्य सरकार ने खेतड़ी पंचायत समिति का अधिकार क्षेत्र बड़ा होने के कारण बबाई को पंचायत समिति घोषित किया था। इस दौरान खेतड़ी पंचायत समिति की 44 में से 26 ग्राम पंचायतों को बबाई पंचायत समिति में शामिल किया गया था। वर्तमान में बबाई उप-तहसील है, जिसके कारण लोगों के अधिकांश कार्य यहां पूरे नहीं हो पाते हैं। उन्हें अपने जरूरी कामों के लिए खेतड़ी तहसील जाना पड़ता है।
बबाई पंचायत समिति से खेतड़ी तहसील की दूरी 20 किलोमीटर से अधिक है। माधोगढ़, नौरंगपुरा, दलेलपुरा और सेफरागुवार जैसी पंचायतें तो करीब 35 से 40 किलोमीटर दूर हैं, जिससे आमजन प्रशासनिक कार्यों से वंचित हो रहे हैं। आमजन को होने वाली इन परेशानियों को देखते हुए ग्रामीणों ने राज्य सरकार से बबाई को जल्द तहसील बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045244


