दहेज लौटाकर दिया अनूठा संदेश : राठौड़ परिवार ने पेश की समाज के लिए मिसाल
दहेज लौटाकर दिया अनूठा संदेश : राठौड़ परिवार ने पेश की समाज के लिए मिसाल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी क्षेत्र के श्योराणों की ढाणी तन देवरोड निवासी सूबेदार पृथ्वी सिंह शेखावत की पुत्री दिव्या का विवाह 20 फरवरी को रायावाली, सूरतगढ़ निवासी करन सिंह राठौड़ के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विवाह समारोह में उस समय एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली, जब वधू पक्ष द्वारा सगुन स्वरूप दिए गए 11 लाख 11 हजार रुपये की नगद राशि को वर पक्ष ने ससम्मान लौटा दिया और दहेज मुक्त शादी का संदेश समाज को दिया।
जानकारी के अनुसार सूबेदार पृथ्वी सिंह शेखावत ने अपनी पुत्री के विवाह में सगुन के रूप में 11,11,000 रुपये की राशि दी थी, किन्तु वर के पिता रीछपाल सिंह राठौड़ ने अपने पुत्र करण सिंह राठौड़ के दहेज में प्राप्त यह पूरी राशि वापस लौटाते हुए स्पष्ट किया कि वे दहेज प्रथा के खिलाफ हैं और समाज में दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देना चाहते हैं।
आचार्य पवन सिंह शेखावत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दूल्हे और उसके परिवार द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के लिए एक सकारात्मक और अनुकरणीय संदेश है। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार लोग आगे आएं तो दहेज जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
समारोह के दौरान दोनों पक्षों के परिजनों और गणमान्य लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया। इस अवसर पर मनोहार सिंह, गिरवर सिंह, कुलदीप सिंह, दिग्विजय सिंह, यशवर्धन सिंह, रणदीप सिंह, निशांत सिंह, भंवर सिंह, उदय सिंह, रोतान सिंह, विनोद सिंह, बेगराज सिंह, सरजीत सिंह, गोरधन सिंह, किशोर सिंह, राजू सिंह, पप्पू सिंह, जितेंद्र सिंह, सुनील सिंह, विक्रम सिंह, ओमवीर सिंह, दीपक सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2044525

