शेखावाटी से हजारों श्रद्धालु जाएंगे सतलोक आश्रम भिवानी
तीन दिवसीय बौद्ध दिवस समारोह 26 से 28 फरवरी तक, 27 को होंगी बिना दहेज शादियां
चूरू : रामपाल के सानिध्य में सतलोक आश्रम भिवानी में 26 से 28 फरवरी तक संत गरीब दास महाराज का 300वां बौद्ध दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में शेखावाटी अंचल से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
समारोह के दौरान संत गरीब दास महाराज की अमरवाणी का अखंड पाठ किया जाएगा। 27 फरवरी को समारोह के दूसरे दिन बिना दहेज के सामूहिक विवाह का आयोजन होगा, जो सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
आयोजन के अंतर्गत रक्तदान शिविर, नाम दीक्षा एवं आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन और सादगीपूर्ण जीवन के संदेश पर विशेष जोर दिया जाएगा। सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों से बसों व छोटे वाहनों के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भिवानी पहुंचेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044513

