[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज के लिए इस्लामपुर-माखर के ग्रामीणों का पोस्टकार्ड अभियान आज से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज के लिए इस्लामपुर-माखर के ग्रामीणों का पोस्टकार्ड अभियान आज से

रोडवेज के लिए इस्लामपुर-माखर के ग्रामीणों का पोस्टकार्ड अभियान आज से

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : माखर-इस्लामपुर कस्बे में रोडवेज चलाने की मांग को लेकर अभियान धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। रोडवेज बस की मांग को लेकर बुधवार शाम को कस्बे में युवाओं की एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि गुरुवार से ग्रामीणों की ओर से पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। पोस्टकार्ड अभियान के तहत इस्लामपुर-माखर के ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, सांसद, विधायक व आगार प्रबंधक को रोडवेज बस चलाने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड लिखकर प्रेषित किए जाएंगे। फैज मोहम्मद रंगरेज ने बताया कि अभियान के तहत प्रतिदिन 20 ग्रामीण पोस्टकार्ड लिखकर जनप्रतिनिधियों सहित आगार प्रबंधक को प्रेषित करेंगे। पोस्टकार्ड अभियान के बाद भी अगर आगार प्रबंधक व जनप्रतिनिधियों ने कोई सुनवाई नहीं की तो ग्रामीणों को मजबूरन आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा और ग्रामीण धरने पर बैठकर रोडवेज की मांग को बुलंद करेंगे। इस अवसर पर उपसरपंच रविंद्र गर्वा, वार्ड पंच दिनेश बरवड़ व कामिल चौहान सहित कई युवा मौजूद रहे।

Related Articles