[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संस्कार और संस्कृति बचेगी तो ही हिंदुत्व बचेगा, हिंदुत्व आवरण का नहीं, आचरण का संस्कार है – भगत सिंह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

संस्कार और संस्कृति बचेगी तो ही हिंदुत्व बचेगा, हिंदुत्व आवरण का नहीं, आचरण का संस्कार है – भगत सिंह

बाबा मस्तराम बस्ती में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन, संतों के सान्निध्य में भव्य आयोजन

फतेहपुर : बाबा मस्तराम बस्ती में हिंदू समाज की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत ओम नाथ महाराज एवं संत अमरदास बाबा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा निभाते हुए संत ओम नाथ महाराज का सम्मान हरीश स्वामी, संत अमरदास जी का सम्मान गिरधारी सिंह शेखावत, जिला प्रचारक भगत सिंह का सम्मान राकेश सैनी, आयोजन समिति संरक्षक पवन पुजारी का सम्मान बनवारी जांगिड़, जयराज जांगिड़ का सम्मान नुकुल स्वामी, दिलीप का सम्मान योगेंद्र एवं मेनका दीदी का सम्मान बिंदु शर्मा द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम को भव्य बनाते हुए गणेश स्तुति एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति प्रीति, ज्योति और दिव्या सहित नन्हे बच्चों ने दी। अर्जुन पारीक ने “मेरे राम आएंगे” की प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर किया, वहीं ऋषित शर्मा ने “पर्वत जैसे ऊंचे बनो” कविता सुनाकर तालियां बटोरीं।

युवाओं को संस्कारों से जुड़ने का संदेश

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रचारक भगत सिंह ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि हिंदुत्व केवल आवरण नहीं, बल्कि आचरण और संस्कार का विषय है। उन्होंने कहा कि आज के समय में इस प्रकार के सम्मेलनों की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि युवा पीढ़ी धीरे-धीरे अपने संस्कारों से दूर होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना रखने वाला समाज आज एकल परिवारों तक सिमटता जा रहा है, जबकि संयुक्त परिवार की परंपरा कमजोर हो रही है। अगर यही स्थिति रही तो भविष्य में स्वामी विवेकानंद और भगत सिंह जैसे महान देशभक्तों को जन्म देने वाली संस्कृति कमजोर पड़ जाएगी।

उन्होंने सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए छोटे-बड़े का भेद मिटाकर सभी को गले लगाने, पर्यावरण संरक्षण के लिए जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने और ‘पंच परिवर्तन’ को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

लकी ड्रा और सम्मान समारोह

सम्मेलन में मातृशक्ति द्वारा निकाली गई कलश यात्रा के कूपनों का लकी ड्रा निकाला गया तथा भाग्यशाली विजेताओं को सम्मान स्वरूप पुरस्कार भेंट किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले सभी बच्चों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। बस्ती की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कमला एवं एंजल के परिवार तथा गौ रक्षक विनोद और लकी का भी मंच पर सम्मान किया गया।

बड़ी संख्या में रही भागीदारी

इस अवसर पर त्रिलोक, महेश पारीक, संतोष वाल्मीकि, किशोरी, दिलीप स्वामी, विनोद जोशी, विनोद सैनी, कमलकांत, वेदप्रकाश पारीक, मंजू, बबीता, अंजू, मैना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर प्रवीण कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी को प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।

Related Articles