[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गढ़ वाले बालाजी के पास फागोत्सव का आयोजन:मोहल्लेवासियों ने राधा-कृष्ण संग खेली फूलों की होली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गढ़ वाले बालाजी के पास फागोत्सव का आयोजन:मोहल्लेवासियों ने राधा-कृष्ण संग खेली फूलों की होली

गढ़ वाले बालाजी के पास फागोत्सव का आयोजन:मोहल्लेवासियों ने राधा-कृष्ण संग खेली फूलों की होली

चिड़ावा : चिड़ावा के गढ़ वाले बालाजी मंदिर के निकट मोहल्ले में श्री राम अमृतवाणी ग्रुप द्वारा भव्य फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मोहल्लेवासियों ने भक्ति और हर्षोल्लास के साथ फूलों की होली खेली। पूरे क्षेत्र का वातावरण ‘राधा-कृष्ण’ के जयकारों और फाग गीतों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा राधा और कन्हैया का रूप धारण करना रहा। बच्चों ने भगवान के स्वरूप में उपस्थित होकर पुष्प वर्षा के बीच फाग खेला, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

आयोजन के दौरान राम अमृतवाणी ग्रुप के सदस्यों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर महिलाएं और श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव में चार चांद लगा दिए। उत्सव के समापन पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम के अंत में पंडा परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान और विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में सरोज देवी, बबिता जिसपाल, गुड्डी, कोमल, प्रीति, बिंदु, इंदु, साक्षी, राधिका, खुशी, आरोहिता, सुमित्रा टेलर, दीपिका, रेखा, अनिता, मंजू, ललिता, चंदा, सुशीला और कृष्णा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles