उदयपुरवाटी में सूरजगढ़ के प्राचीन निशान का स्वागत:श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मोर छड़ी का झाड़ा लगवाया, 10 किलोमीटर में 100 से ज्यादा सेवा शिविर लगाए गए
उदयपुरवाटी में सूरजगढ़ के प्राचीन निशान का स्वागत:श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर मोर छड़ी का झाड़ा लगवाया, 10 किलोमीटर में 100 से ज्यादा सेवा शिविर लगाए गए
उदयपुरवाटी : सूरजगढ़ से खाटू श्यामजी जाने वाले दूसरे बड़े निशान का उदयपुरवाटी इलाके में स्वागत किया गया। पदयात्रियों की सेवा के लिए कई जगहों पर सेवा शिविर लगाए गए। विश्राम स्थलों और आम रास्तों में लोगों ने मोर छड़ी का झाड़ा लगवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा, मोर छड़ी का झाड़ा लगवाया
जानकारी के अनुसार, सूरजगढ़ के प्राचीन श्याम मंदिर से निशान लेकर चले श्याम भक्तों ने बुधवार को शहर के नजदीक सेठ हाला कुवा, श्री कृष्ण गौशाला, मुख्य बाजार, गायत्री गौशाला और मालियों की ढाणी स्कूल के पास कुछ देर विश्राम किया। निशान लेकर चल रहे श्रद्धालुओं का कई जगह माला पहनाकर और फूल बरसाकर अभिनंदन किया गया। विश्राम स्थलों पर लोगों ने निशान को धोक लगाकर मोर छड़ी का झाड़ा लगवाया।
हरियाणा के कई जिलों से आए श्रद्धालु
इसके अलावा, लोहारू, भिवानी, हिसार, जींद, चिड़ावा, इंद्रपुरा सहित कई अन्य जगहों से भी श्रद्धालु निशान लेकर शहर के मुख्य बाजार से खाटू वाले के जयकारे लगाते हुए निकले। पदयात्रियों की सुविधा के लिए लगभग 10 किलोमीटर के रास्ते में 100 से ज्यादा निशुल्क सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में श्रद्धालुओं को भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।
श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन और चिकित्सा शिविर
सेठ हाला कुवा पर सूरजगढ़ व्यापार मंडल द्वारा निशुल्क भोजन व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विपिन दाधीच, राजेंद्र पाटिल, धूड़ाराम सैनी, भागीरथ मल, नौरंगलाल सैनी, प्रकाश सैनी, सुभाष सैनी और तेजपाल सहित कई सदस्य व्यवस्थाओं में लगे थे। चुंगी नंबर तीन के पास श्री श्याम सेवा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए टेंट लगाकर सेवा प्रदान की।
मुख्य बाजार में दुकानदारों के सहयोग से पदयात्रियों को अनानास व गन्ने का जूस पिलाया गया। शाकंभरी मार्ग पर श्याम मित्र मंडल के कार्यकर्ता हितेश शर्मा, जतिन कुमार, हिमांशु दाधीच, मनीष सैनी, राधे सैनी छापोली, भवानी सिंह चिराना, प्रतीक शाह, धर्मवीर पाराशर, नितांशु शर्मा और पवन स्वामी ने पदयात्रियों की सेवा की।
मालियों की ढाणी कोट स्कूल के पास राजेश सैनी के नेतृत्व में दर्जनों स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य किया, जिसमें एडवोकेट मोतीलाल सैनी, मुकेश जलिंद्रा, दयानंद शाह, सुनील भूकर और पंकज भूकर जैसे लोग शामिल थे। पिलानी की विश्वकर्मा सेवा समिति के कार्यकर्ता भी शाकंभरी मार्ग पर कई वर्षों से निशुल्क सेवा शिविर लगा रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044333


