[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में किन्नरों ने फागोत्सव मनाया:श्याम भक्तों पर फूल बरसाकर दिया आशीर्वाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में किन्नरों ने फागोत्सव मनाया:श्याम भक्तों पर फूल बरसाकर दिया आशीर्वाद

उदयपुरवाटी में किन्नरों ने फागोत्सव मनाया:श्याम भक्तों पर फूल बरसाकर दिया आशीर्वाद

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर के मुख्य बाजार में पोस्ट ऑफिस के पास किन्नर समाज ने फागोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान किन्नरों ने सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हुए श्याम भक्तों पर फूल बरसाए और उन्हें आशीर्वाद के रूप में सिक्के वितरित किए।

खुशी के इस अवसर पर किन्नर समाज के सदस्यों ने एक पांडाल लगाकर खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया। डीजे की धुन पर खाटू श्याम के भजन-कीर्तन किए गए और पदयात्रियों के साथ नाच-गान कर फागोत्सव मनाया गया।

किन्नरों ने श्याम भक्तों के साथ होली खेली और उन पर फूलों की वर्षा की। पदयात्रियों ने किन्नरों के साथ नाच-गान करने के बाद उनसे आशीर्वाद लिया। किन्नरों द्वारा दिया गया आशीर्वाद शुभ माना जाता है, और उन्होंने श्याम पदयात्रियों को आशीर्वाद स्वरूप सिक्के प्रदान किए।

इस अवसर पर किन्नर समाज के गुरु राजू हाजी, किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष सनम बानो सहित लवली, स्वीटी, चाहत, राधिका, ज्योति और खुशी जैसे कई सदस्य मौजूद थे।

Related Articles